छत्तीसगढ़

डीएमएफ मद से धरमजयगढ़ को विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात, भाजपा मंडल महामंत्री भोगेश्वर बहेरा ने जताया आभार

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ विकासखंड में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत एवं जारी किए जाने पर भाजपा मंडल महामंत्री भोगेश्वर बहेरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया का आभार व्यक्त किया है। भोगेश्वर बहेरा ने कहा कि डीएमएफ मद से मिलने वाली राशि का उपयोग क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को गति देने के लिए किया जाएगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित जनहित से जुड़े कार्यों के लिए राशि का उपयोग होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है। धरमजयगढ़ विकासखंड के लिए करोड़ों रुपये की राशि जारी होना क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भोगेश्वर बहेरा ने कहा कि भाजपा शासन में ही धरमजयगढ़ जैसे क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए इतनी बड़ी राशि उपलब्ध हो रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के प्रति पुनः आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में भी धरमजयगढ़ क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts