छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिला भाजपा पदाधिकारियों की मासिक बैठक छाल मंडल में सम्पन्न

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़
रायगढ़ जिला भाजपा पदाधिकारियों की मासिक बैठक धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छाल मंडल में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान सहित जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts