जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के खड़गांव के पास शुक्रवार को कैप्सूल और माजदा वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में माजदा वाहन क्रमांक MH 38 X 7707 में सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार माजदा वाहन और कैप्सूल वाहन क्रमांक CG 04 PM 2520 के बीच खड़गांव के पास आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार तीन लोग वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त माजदा वाहन को काटकर अंदर फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में माजदा वाहन चालक के पैर टूट गया एवं गंभीर चोट आई है, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं। पुलिस और 112 की टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मंजू मिश्रा, एएसआई गंगाराम भगत, आरक्षक विजय राठिया, आरक्षक मायाराम एवं 112 वाहन चालक बबलू मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समय पर पहुंची पुलिस, गैस कटर से काटकर निकाले गए घायल
हादसे के बाद माजदा वाहन में फंसे तीनों घायलों को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गैस कटर से वाहन काटकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।








