छत्तीसगढ़

42 दिन पहले हो चुकी थी मौत, फिर आया ‘स्वस्थ होकर घर लौटने’ का मैसेज! … अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का मामला, आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड पर उठे गंभीर सवाल

जोहार छत्तीसगढ़ -अंबिकापुर।

प्रदेश के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देवनारायण राम नामक व्यक्ति की 30 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 6 अगस्त, यानी 42 दिन बाद, मृतक के मोबाइल पर आयुष्मान योजना की ओर से संदेश आया कि वह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल की रिकॉर्ड प्रणाली और आयुष्मान योजना के डेटा प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मृतक देवनारायण राम की पत्नी सीमा कुजूर, जो जशपुर जिला अस्पताल में सीनियर स्टाफ नर्स हैं, ने आयुष्मान योजना से प्राप्त संदेश के स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए सवाल किया कि “इस गलती का जिम्मेदार कौन है?” यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह केवल तकनीकी त्रुटि है या फिर आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में किसी अनियमितता अथवा संभावित गड़बड़ी का संकेत है?

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts