जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
रायगढ़ जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति विकास परियोजना में शामिल किए जाने पर समाज के लोगों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। समाज के लोगों ने कहा कि इस निर्णय से पहाड़ी कोरवा परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पोषण, रोजगार तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा। लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने से जनजातीय समुदाय के विकास को नई दिशा मिलेगी। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस जनहितैषी एवं जनजाति हितैषी निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम विशेष पिछड़ी जनजाति के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति पुन: धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनजातीय समाज के विकास के लिए ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते रहेंगे।…अभार व्यक्त किया गया रायगढ़ जिला के निवासरत पहाड़ी कोरवा समाज के जिला अध्यक्ष प्रेमसाय पहाड़ी कोरवा पदमश्री जगेश्वर यादव, पहाड़ी कोरवा समाज उपाध्यक्ष चनीराम पहाड़ी कोरवा डॉ. शिवनाथ,डॉ. लोकेश पटेल,रामकुवर पहाड़ी कोरवा, अहिल्या पहाड़ी कोरवा, कु. मनिन्द्रा पहाड़ी कोरवा द्वारा मुख्यमंत्री निवास में आभार व्यक्त किया गया है। विशेष अभार जिला कलेटर सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबेजी मण्डल सयोज प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, टीकाराम पटेल, भारत लाल शाहू, आई.एस भीमसिंह, संबित मिश्रा (आईएस) आदि।








