छत्तीसगढ़

राह चलती युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जेल दाखिल

जोहार छत्तीसगढ़-पत्थलगांव।
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में राह चलती युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज जान से मारने की धमकी देने के मामले में शिकायत दो लोगों पर आरोप था। जिसमें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है वहीं अभी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि कश्मीरी गली निवासी नितेश सिंघल उर्फ पाचु ने पहले व्हाट्सएप काल पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। फिर उसी दिन रास्ते में युवती को रोककर अश्लील गालियां देते हुए धमकाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 296,351(2)74,127(2) 3(5) की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts