जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने खलबोरा स्थित बिरहोर बस्ती पहुंचकर बिरहोर परिवारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना और विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा की। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने बिरहोर परिवारों से शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा बच्चों को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बिरहोर बस्ती के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








