छत्तीसगढ़

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने क्रीड़ा परिसर के बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

 

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ के क्रीड़ा परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्षगोकुल नारायण यादव ने क्रीड़ा परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा खेल, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा किए गए विचारों को बच्चों ने रुचिपूर्वक सुना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने बच्चों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और अनुशासन, मेहनत एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्रीड़ा परिसर के खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts