छत्तीसगढ़

सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने मंड नदी स्थित वाटर प्लांट का किया निरीक्षण, जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला ने शुक्रवार को मंड नदी स्थित वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने प्लांट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नगर के सभी वार्डों में नियमित एवं सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार लाया जाए। गौरतलब है कि नगर केवार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में पिछले कुछ समय से पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस समस्या के कारण स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और नगर पंचायत को भी बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगरवासियों को उम्मीद है कि इस निरीक्षण के बाद वार्डों में पेयजल आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts