जोहार छत्तीसगढ़-खरसिया।
रायगढ़ चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने स्थित माधवप्रिया प्रसादम रेस्टोरेंट का मंगलवार शाम भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं भगवान जगन्नाथ के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। नगर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमा षाड़ंगी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया तथा संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। रेस्टोरेंट के संचालकों गुलाब गुप्ता, विपिन गुप्ता एवं सचिन गुप्ता ने बताया कि माधवप्रिया के नए प्रतिष्ठान प्रसादम में ग्राहकों को शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्वादिष्ट स्वीट्स, बेकरी उत्पाद एवं फैमिली डाइनिंग की उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, स्वच्छता और आत्मीय सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने रेस्टोरेंट की आधुनिक साज-सज्जा एवं आकर्षक वातावरण की सराहना करते हुए इसे खरसिया के लोगों के लिए एक बेहतरीन सौगात बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया तथा उन्हें रेस्टोरेंट के विशेष व्यंजनों का स्वाद कराया गया। इस अवसर पर गुप्ता परिवार के साथ नगर के वरिष्ठ तथा गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे और संचालकों को बधाइयां एवम शुभकामनाएं दी।








