छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ के एसडीओपी सिद्धांत तिवारी का एसीबी-ईओडब्ल्यू रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर तबादला, रोहित शुक्ला होंगे नए एसडीओपी

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिद्धांत तिवारी (डीपीएस-2019) को प्रतिनियुक्ति पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में पदस्थ किया गया है। यह आदेश 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। आदेश के तहत प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस विभाग से प्रतिनियुक्ति पर एसीबी-ईओडब्ल्यू रायपुर में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं रोहित शुक्ला को धरमजयगढ़ के नया एसडीओपी बनाए गए। धरमजयगढ़ में सिद्धांत तिवारी के तबादले की खबर के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चर्चित और गंभीर आपराधिक मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाल ही में क्रोन्धा दोहरे हत्याकांड का सफल खुलासा भी उनकी टीम की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। स्थानीय लोगों के बीच सिद्धांत तिवारी की कार्यशैली की सराहना होती रही है। उनके स्थानांतरण के साथ अब लोगों की निगाहें नए एसडीओपी रोहित शुक्ला पर रहेंगी, जिनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts