छत्तीसगढ़

नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा क्षेत्र की पत्रकारिता, जनहित से जुड़े मुद्दों और प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान एसडीएम भरत कौशिक ने कहा कि प्रशासन हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने भी क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण तथा जनहित के विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण बाईन, सचिव विवेक पांडे, उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजपूत, असलम खान एवं अमान अली उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts