जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) के पद पर परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।
कुछ माह पहले तत्कालीन बीएमओ डॉ. बी.एल. भगत को हटाकर डॉ. गजानंद राठिया को बीएमओ का प्रभार सौंपा गया था। हालांकि, क्षेत्र में चर्चा है कि डॉ. राठिया के कार्यों से आमजन और स्वास्थ्य विभाग के कुछ वर्ग पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में विभाग किसी अनुभवी अधिकारी को बीएमओ का दायित्व सौंपने पर विचार कर रहे हैं?
सूत्रों का यह भी दावा है कि लंबे समय तक धरमजयगढ़ में बीएमओ का दायित्व संभाल चुके डॉ. बी.एल. भगत की एक बार फिर इस पद पर वापसी हो सकती है?
फिलहाल बीएमओ परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग के आगामी निर्णय पर टिकी है।








