जोहार छत्तीसगढ़ | घरघोड़ा
भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, घरघोड़ा में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर छात्राओं को साइकिल वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा को नया संबल प्राप्त होगा।
अरुणधर दीवान ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के संकल्प को लगातार साकार कर रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की यह पहल बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।








