छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ मस्जिद पारा में अधेड़ महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगर के मस्जिद पारा क्षेत्र में एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बता दें राजकुमारी चौहान पति मोहब्बत जो बस स्टैंड में स्थित एक होटल में काम करती थी। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की पहचान, मौत के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts