जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
पीएम श्री आत्मानंद स्कूल, धरमजयगढ़ में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, पार्षद टारजन भारती, भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को साइकिल वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।








