छत्तीसगढ़

रथ द्वितीया पर्व में मनाया जाएगा गायत्री शक्तिपीठ का 27 वां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव,अशोक महाराज होंगे मुख्य अतिथि

जोहार छत्तीसगढ़-खरसिया।
गायत्री शक्तिपीठ खरसिया का 27 वां वार्षिक उत्सव रथ द्वितीया 16 जुलाई वार गुरुवार शाम 7 बजे वैदिक मंत्रों चार संगीतमय महाद्विप यज्ञ शान्ति कुंज हरिद्वार प्रतिनिधि बृजमोहन के द्वारा संगीतमय महाद्विप यज्ञ सम्पन्न कराया जावेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंगलीपाली बरमकेला के भागवत प्रवक्ता विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक कुमार उपस्थित रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग होंगे।

गायत्री परिवार ट्रस्ट प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने बताया कि यह गायत्री शक्तिपीठ माताओ मां गायत्री मां लक्ष्मी मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा शान्ति कुंज हरिद्वार वरिष्ठ आदरणीय डाक्टर प्रणब पण्डाजी के कर कमलों में आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया रथ सवत 2056 को सम्पन्न हुआ है यह शक्तिपीठ खरसिया ह्रदय स्थल पर स्थित है भव्य सुंदर बड़ी प्रतिमा मां गायत्री मां लक्ष्मी मां दुर्गा के साथ परम पूज्य गुरुदेव राम शर्मा माता भगवती देवी शर्मा की प्रतिमा विराजमान हैं। 16 जुलाई शाम 7 बजे वैदिक मन्त्रों चार संगीतमय महाद्विप यज्ञ एवं आरती शान्ति पाठ के पश्चात बाद अमृत रूपी प्रसाद का विरतण किया जावेगा। गायत्री परिवार खरसिया ने सभी माताओं बहनों भाईयों से अपील की है कि उपरोक्त कार्यक्रम में परिवार सहित पहुंच कर माताओं का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनावें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकास अग्रवाल, संदीप कबुलपुरिया, राकेश गर्ग, अंकित बंसल, राजेश अग्रवाल, अमित बंसल के साथ उप प्रबंधक ट्रस्टी जयप्रकाश, पवन अग्रवाल, कोशल्या देवी, विमला देवी, डाक्टर आर सी अग्रवाल, वासुदेव, सुरेश अग्रवाल कुडमकेला, प्रहलाद गर्ग, सुनील सुल्तानिया, घनश्याम अग्रवाल, सुनिल शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक तन मन से लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts