जोहार छत्तीसगढ़ – पुसौर।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पुसौर थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन ने किया।
इस अवसर पर पीएसआई योगेश, दिव्या, प्रधान आरक्षक बसंत अमित एवं आरक्षक बबलू बहेरा सहित थाना स्टाफ ने परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के विचार “एकता ही शक्ति है” को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी हर्षवर्धन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण देने की जिम्मेदारी है। पुसौर थाना परिवार का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।








