छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ पुलिस थाना परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ वृक्षारोपण

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज धरमजयगढ़ पुलिस थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एएसआई मंजू मिश्रा, राम जीवन वर्मा, गंगा राम भगत सहित थाना के प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सरदार पटेल के विचार “एकता ही शक्ति है” को आत्मसात करते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल प्रकृति की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने का संकल्प भी है।

धरमजयगढ़ थाना परिवार द्वारा किया गया यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरियाली बढ़ाने और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts