छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 66 अभियंताओं के तबादले… धरमजयगढ़ के उप अभियंता धर्मलाल सिदार का लैलूंगा स्थानांतरण, दीपक अग्रवाल होंगे नए उप अभियंता

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर के 66 अभियंताओं के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शासन के उप सचिव भागवत जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में पदस्थ उप अभियंता धर्मलाल सिदार का स्थानांतरण नगर पंचायत लैलूंगा किया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद बागबाहरा में पदस्थ उप अभियंता दीपक अग्रवाल को नगर पंचायत धरमजयगढ़ में नई पदस्थापना दी गई है।

शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करना होगा। निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान पदस्थापना स्थल से वेतन आहरित नहीं किया जाएगा तथा संबंधित नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts