छत्तीसगढ़

महेश चैनानी को बनाए गए, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कार्य समिति के वरिष्ठ सदस्य महेश चैनानी को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें सत्ता और संगठन में सामंजस्य स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है व नगर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
संगठनात्मक अनुभव का मिलेगा लाभ
महेश चैनानी के पास नगर पंचायत में उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। इसके साथ ही जिला कार्य समिति सदस्य के रूप में उनका लंबा सांगठनिक कार्यकाल रहा है।
राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा में उनकी गहरी पकड़ और जनता से सीधे जुड़ाव को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर यह भरोसा जताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चैनानी की नियुक्ति से नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts