छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ की खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान का लैलूंगा तबादला, यामिनी पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

 

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

रायगढ़ कलेक्टर ने खाद्य शाखा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षकों के कार्य विभाजन और पदस्थापना के संबंध में नया आदेश जारी किया है। 9 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार धरमजयगढ़ की खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान का स्थानांतरण लैलूंगा कर दिया गया है। वहीं यामिनी पटेल, जो अब तक धरमजयगढ़ ग्रामीण क्षेत्र (आईडी 412009066 से 412009132 तक) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उन्हें घरघोड़ा का खाद्य निरीक्षक बनाया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल के मुख्यालय में निवास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं के बाद विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts