छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में एल्डरमैन शपथ ग्रहण में दिखेगा भाजपा की गुटबाजी?

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ भाजपा में दो गुट माना जाता है, एल्डमैन की न्यूक्ति में भी गुटबाजी देखने को मिला कैलाश जेठवानी का नाम एल्डरमैन सबसे ज्यदा चर्चा में रहा लेकिन एन वक्त में कैलाश जेठवानी का नाम एल्डमैन लिस्ट से गायब हो गया। आज धरमजयगढ़ नगर पंचायत में नव-नियुक्त एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि समारोह में भाजपा के अलग-अलग गुटों की मौजूदगी और अनुपस्थिति पर सभी की निगाहें रहेंगी। नगर पंचायत में एल्डरमैन के रूप में अनिल पांडेय, नीरज अग्रवाल और संतोष सारथी शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी एक मंच पर दिखाई देंगे, या फिर गुटबाजी की चर्चाओं को और बल मिलेगा। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नेताओं की उपस्थिति और एकजुटता पर राजनीतिक जानकारों की नजर रहेगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह समारोह भाजपा की एकजुटता का संदेश देगा या फिर स्थानीय राजनीति में चल रही गुटबाजी की चर्चाओं को और हवा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts