जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़:- नगर पंचायत धरमजयगढ़ चुनाव में तीन बार के पार्षद एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष विजय यादव को भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर बागी चुनाव लड़कर जीते पार्षद विजय यादव का ससम्मान वापसी जिलाध्यक्ष ने कराया। इस तरह से भाजपा उपाध्यक्ष के लिये बहुमत का आंकड़ा पूर्ण हो गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल गुरूपाल भल्ला, धरमजयगढ़ नगर पंचायत के प्रभारी सतीश बेहरा, नरेश पटेल, गोपाल शर्मा, जगन्नाथ पांणीग्राही, पवन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य एंव पार्षद टीकाराम पटेल, पूर्व महामंत्री हरीचरण अग्रवाल, विजय यादव पार्षद, टार्जन भारती पार्षद, सुरेश राठिया पार्षद, अगस्टीन एक्का पार्षद पति, श्रंवण राठिया पार्षद, नंदलाल प्रजापती पार्षद, नरेश राठिया, फरीद आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।