जोहार छतीसगढ़-नवागढ़।
मोर गांव, मोर पानी, महाअभियान के तहत आज जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम जेवरा (एन) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक मुख्य अतिथि के नहीं पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीण और आम लोग इंतजार करते नजर आए। बताया जा रहा है कि मुख्य अतिथि के कुछ ही समय में पहुंचने की बात कही जा रही है। इसी उम्मीद में ग्रामीण और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग अब तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। सुबह 10 बजे का समय निर्धारित होने के बाद करीब चार घंटे तक मुख्य अतिथि का इंतजार किए जाने को लेकर अब कार्यक्रम की व्यवस्था और समय-निर्धारण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का सवाल है कि जब कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे तय था, तो दोपहर तक मुख्य अतिथि के नहीं पहुंचने से आम लोगों को इतनी देर तक इंतजार क्यों करना पड़ा।








