जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
एंकर:- मुख्यमंत्री के नाराजगी के बाद रायगढ़ जिले के सड़कों में युद्ध स्तर पर सुधार कार्य शुरू किया गया। तो वहीं जिला कलेक्टर रानू साहू हर दिन विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के ऊपर बैैठक कर रहे हैं। कई अधिकारियों को फटकार भी लगा रहे है तो कई अधिकारी को कारण बताओ नोटीस जारी कर रहे हैं ताकि सड़क गुणवत्ता के साथ निर्माण हो सके। हम आपको बता दे कि जिले भर में सबसे अधिक खराब सड़कें धरमजयगढ़ विकासखण्ड में देखने को मिलता है, सड़क का खस्ता हाल के कारण लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गणेश शर्मा को हटा दिया गया तो वहीं एस बरवा को धरमजयगढ़ का एसडीओ बनाया गया है। लेकिन विडंबना है कि इसके बाद भी धरमजयगढ़ में हो रहे सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। अगर बात करते हैं रायगढ़ रोड कि तो बीबी वर्मा कंपनी के ठेकेदार द्वारा बनाया जा रहा सड़क भी घटिया स्तर का निर्माण हो रहा है। सड़क बनते ही गिट्टी उखाडऩे लगा रहा है। ऐसा लग रहा है बहुत ही घटिया किस्म का डामर डाला जा रहा है या फिर डमार की मात्रा कम किया जा रहा है। जिसके कारण डामर और गिट्टी सही तरीके से नहीं मिल रहा है, और सड़क बनते ही गिट्टी से डामर छोडऩा शुरूकर रहा है। विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका नतीजा है कि सड़क बनते ही उखाडऩे लगा है। खरसिया से पत्थलगांव सड़क का काम भी चल रहा है इस सड़क निर्माण कंपनी को काम में गति नहीं लाने के कारण एक बार ब्लेक लिस्ट भी कर चुका है। कोई अन्ना द्वारा सड़क किनारे नाली और पुल पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इनके द्वारा बनाये जा रहे पुल पुलिया बनते भी टूटने लगे हैं और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुखदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि ऐसे निर्माण को तत्काल तोड़वाकर दुबारा गुणवत्ता के साथ निर्माण करवाये, लेकिन यहां तो सब उल्टा है। स्थानीय लोगों ने घटिया सड़क निर्माण की शिकायत लोकपाल से करने की बात कर रहे हैं।



