जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गेरसा शक्तिकेंद्र की महत्वपूर्ण बैठक 21 अगस्त को सिवार बूथ में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के शक्तिकेंद्र के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाया।








