Home छत्तीसगढ़ मामनचंद पिता प्यारे लाल की भूमि पर नगर पालिका कर रहा कब्जा-...

मामनचंद पिता प्यारे लाल की भूमि पर नगर पालिका कर रहा कब्जा- मामनचंद परिवार

74
0

जोहार छत्तीसगढ़-खरसिया।
खरसिया के भगत काम्पलेक्स के पीछे स्थित आवेदकगण की भूमि खसरा नंबर 158 रकबा 3.06 एकड़ पर नगर पालिका खरसिया के द्वारा जबरन कब्जा करने की नियत से तालाब की पानी को टुल्लु पंप से निकाल कर अवैध निर्माण कार्य करने से रोके जाने हेतु आवेदकगणों ने एसडीएम खरसिया से गुहार लगाई है साथ ही आवेदकगणों द्वारा उक्त मामले की शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की गयी है। उक्त संबंध में पीडि़त परिवार द्वारा एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है जिसमें उनके द्वारा उल्लेख किया गया है कि आवेदकगण के नाम से ग्राम खरसिया, प.ह.नं. 22 तहसील खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग.) में स्थित भूमि खसरा नंबर 158 रकबा 3.06 एकड़ भूमि जो कि स्व.मामन चंद पिता स्व. प्यारेलाल के नाम से दर्ज है जिसे भगत चेरीट्रेबल ट्रस्ट खरसिया के द्वारा अपने शामिल खाते में दर्ज कर लिया है जिसका प्रकरण माननीय व्यवहार न्यायालय खरसिया के न्यायालय में लंबित है, फिर भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी खरसिया के द्वारा जबरन अवैध निर्माण कार्य करने की नियत से तालाब की पानी को टुल्लु पंप मशीन लगाकर पानी बाहर निकालकर तालाब को सूखा किया जा रहा है। आवेदकगण को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा उक्त अवैध कृत्य किये जाने से अपूर्णीय क्षति होगी जिसकी भरपाई धन या मुद्रा से नहीं होगी तथा आवेदकगण को मजबूरन आर्थिक एवं मानसिक रूप से गुजरना पड़ेगा। आवेदकगणों द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से इस आवेदन के माध्यम से निवेदन किया गया है कि तत्काल काम रोका जाकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी खरसिया के विरूद्व उचित कार्यवाही किया जावे। आवेदकगण द्वारा उक्त आवेदन पत्र की प्रतिलिपि उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर कार्यवाही का निवेदन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here