जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ क्षेत्र में इन दिनों अवैध कोयले का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। कोयला का काला खेल धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी से शुरू हो जाता है। यहा खेल लंबे समय से क्षेत्र में चलता आ रहा है, अब सवाल उठता है कि आखिर किनके संरक्षण में कोलये का काला खेल खेला जा रहा है? अक्सर देखा जाता है कि झारखण्ड की ओर से आने वाले कोयला लोड वाहनों को हरे रंग का पर्दे के अंदर ले जाकर कोयला की खुलेआम खरीद-फरोख्त की जा रही है, वाहनों से कोयला खाली होते धरमजयगढ़ के सभी छोटे-बड़े अधिकारी-कर्मचारी देखते रहते हंै लेकिन इस अवैध कार्य पर लगाम लगाने के लिए कोई भी सामने नहीं आते हैं। जिसका नतीजा है कि कोयले का काला खेल अब और जोर शोर से होने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध कोयला कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और अगर इस अवैध कार्य पर स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कदम उठाते हुए अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही नहीं करते हैं तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्यवाही करती है।



