जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल धरमजयगढ़ द्वारा आज ‘चाय पे चर्चा’ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के संगठनात्मक विषयों सहित आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी शशांक पांडे, मंडल प्रभारी गोकुल यादव, मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव एवं मंडल महामंत्री जगदीश सरकार सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। ‘चाय पे चर्चा’ के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।








