छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आयोजित आकांक्षी विधानसभाओं की बैठक में शामिल हुए गोकुल यादव… संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

जोहार छत्तीसगढ़–धरमजयगढ़।
बिलासपुर में आयोजित बिलासपुर संभाग की आकांक्षी विधानसभाओं की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने बैठक को संगठन की आगामी दिशा और कार्ययोजना के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts