छत्तीसगढ़

गायत्री हॉस्पिटल पर कार्रवाई का सवाल पहुंचा उप मुख्यमंत्री तक, मीडिया के सवाल पर अरुण साव बोले,मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया था, निश्चित तौर पर पूछताछ करूंगा

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
नवागढ़ के निजी गायत्री हॉस्पिटल में जिले के अधिकारियों के जांच दौरान पर कथित कमियां सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मामला अब प्रदेश स्तर तक पहुंचा। बेमेतरा जिला मुख्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सामने सरकारी हॉस्पिटल एवं निजी हॉस्पिटल का मुद्दा उठाया। मीडिया ने सवाल किया कि यदि जांच में अनियमितताएं पाई गई थीं, तो अब तक संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में मौजूद एक स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष, स्थानीय दो विधायक और जिला कलेक्टर के समक्ष कहा यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया था। निश्चित तौर पर इसकी पूछताछ करूंगा। उप मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन जांच रिपोर्ट के आधार पर क्या कदम उठाते हैं तथा यदि अनियमितताएं पाई गई। तो जिम्मेदार अधिकारियों ने दो महीने से अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts