छत्तीसगढ़

नगर पंचायत धरमजयगढ़ में ‘नमस्ते दिवस’ पर स्वास्थ्य शिविर, पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण

◊♠

14 जुलाई 2026 को नगर पंचायत धरमजयगढ़ द्वारा ‘नमस्ते दिवस’ के उपलक्ष्य में सफाई कर्मियों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उनके स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीपीई किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत कार्ड भी प्रदान किए गए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति नगर पंचायत की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, पार्षद टारजन भारती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रभाकर शुक्ला सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts