छत्तीसगढ़

संगरा के जंगल में पुटू खोजने गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के संगरा गांव के जंगल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुटू (जंगली मशरूम) खोजने जंगल गई एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर निवासी प्रभा एक्का (55 वर्ष) अपने परिवार के सदस्यों के साथ संगरा के जंगल में पुटू एकत्र करने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना एवं बिजली चमकने लगी। पुटू खोजने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली प्रभा एक्का पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजन और आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमजयगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts