- जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोन्धा गांव से देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो बुजुर्गों की जलकर मौत हो गई है। स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों को आग के हवाले कर दिया, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि जिस घर में घटना हुई, वहां दोनों बुजुर्ग ही रहते थे। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।








