छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ में अवैध टिन शेड निर्माण पर नगर पंचायत सख्त, 24 घंटे में हटाने का नोटिस

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

नगर पंचायत धरमजयगढ़ ने शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किए गए टिन शेड निर्माण एवं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत की ओर से संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत स्वयं कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटाएगी। इस कार्रवाई में होने वाले पूरे खर्च की वसूली भी संबंधित व्यक्ति से की जाएगी। नोटिस में नगर पालिका अधिनियम, 1961 की संबंधित धाराओं का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नगर पंचायत द्वारा इस नोटिस की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, जिससे आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts