जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत क्षेत्र में निर्मित स्कूल भवन में निर्माण कार्य पूर्ण हुए लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक भवन में बिजली फिटिंग का कार्य नहीं किया गया है। बिजली व्यवस्था नहीं होने से स्कूल भवन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम आपको बता दे कि ग्राम पंचायत बोरो में दो स्कूल भवन मुख्यमंत्री जतन योजना से निर्माण हुआ है, भवन निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बाद भी आज तक स्कूल भवन में बिजली फीटिंग का कार्य ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है। स्कूल भवन में बिजली नहीं होने से ग्रामीणों में नारागी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों एवं पालकों का कहना है कि शासन द्वारा लाखों रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा बिजली फिटिंग का कार्य करना भुल गये हैं। गर्मी और बरसात के दिनों में पर्याप्त प्रकाश एवं पंखों की सुविधा नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी संबंधित विभाग और ठेकेदार ने भवन की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली फिटिंग का कार्य पूर्ण कर भवन को पूरी तरह उपयोग योग्य बनाया जाए। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने तथा स्कूल भवन में शीघ्र बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।








