नई दिल्ली पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 193 रन की पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। चेज करते हुए किसी बल्लेबाज का यह बेस्ट स्कोर है। वे 200 का आंकड़ा छूने के करीब थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने उन्हें धोखे से रनआउट कर दिया। इसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही और डिकॉक को बेइमान कहा जा रहा है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फोटो भी शेयर की, जिसमें वे बैट्समैन को इंटेलिजेंट तरीके से आउट करते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में डिकॉक चकमा देकर जमान को रनआउट कर रहे हैं। इसमें यूजर्स ने डिकॉक को चीटर और धोनी को इंटेलिजेंट बताया।



