रायपुर जोहार छत्तीसगढ़। प्रदेश में भी अब संक्रमितों की संख्या अनवरत बढ़ने लगी है। एक ही दिन में 25 कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले हैं। रात को फिर 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें जांजगीर से पांच और एक सरगुजा से है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा से 5 और सरगुजा से 1 नया मरीज मिला है। वहीं, इससे पहले आज बालोद से 9, बलौदाबाजार 6, कवर्धा 2, राजिम 1 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। प्रदेश में अब तक 92 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 33 मरीजों का उपचार जारी है।