प्रीतम जायसवाल

कोरबा।कोरबा जिले में हाथियों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही आज सुबह फिर हाथियों के दल ने एक बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी मौत के घाट उतारा है बताया जा रहा है कि पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरहा निवासी वृद्ध महिला बुधवारिया बाई सुबह मशरूम निकालने जंगल की ओर गई हुई थी

जहां हाथियों ने उसे पटक कर मारा और फिर वापस लौटते हाथियों के दल ने लेंगी निवासी वृद्ध जीत साए को भी बुरी तरह रौंद कर घायल कर दिया जिसे पेंड्रा हॉस्पिटल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई दोनों ही मामले में पसान थानाक्षेत्र रेंज अधिकारी ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रहे हैं आपको बता दें कि कोरिया जिले से हाथियों का दल इस समय कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है ।

