जोहार छत्तीसगढ़-नवागढ़।
राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। यह आईडी कथित तौर पर नवागढ़ के आवाज के नाम से संचालित हो रही है,जिनके फॉलोवर 2 हजार 2 सौ दिखा रहा है और लगभग 4 सौ 34 लोग फॉलो कर रहे हंै जिसमेें अब तक का 4 सौ 63 पोस्ट स्पष्ट देखा जा सकता है।
उठ रहे गम्भीर और बड़े सवाल
नवागढ़ आवाज के नाम पर आखिर फेसबुक आईडी को कौन चला रहा है। इन तमाम बातो को देखते हुई कुछ इस तरफ की सवाल खुलकर आम लोगों के बीच आ रहे हंै आईए जानते हैं आखिर वह कौन कौन सी सवाल है।
एक नजर निष्कर्ष पर
सोशल मीडिया के इस दौर में फर्जी आईडी और भ्रामक प्रचार लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। नवागढ़ का यह मामला भी कहीं न कहीं उसी कड़ी का हिस्सा लगता है। अब देखना होगा कि जांच के बाद असली चेहरा सामने आता है या नहीं। यह थाने में एफाईआर दर्ज होने के बाद नवागढ़ पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।
साजिश के पीछे कौन..?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह काम किसी व्यक्ति विशेष, राजनीतिक दल, या संगठित समूह का है। लेकिन इतना तय है कि मामला अब तूल पकड़ चुका है और आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। बहरहाल मामला जल्द ही नवागढ़ थाना पहुंचने की बात सामने आ रही है। फेसबुक सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ट नेता ने पोस्ट किया, मैं एफ.आई.आर कराने जा रहा हूं नवागढ़ पुलिस थाना ये फर्जी आई डी नवागढ़ की आवाज जिसमें भाजपा का मोनों लगा कर फेसबुक में गलत गलत पोस्ट और शेयर किया जा रहा है और साथ में भाजपा पार्टी को बदनाम कर रहा, अब देखना होगा की सच्चाई क्या सामने आएगा है।



