Home छत्तीसगढ़ तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर,गुड़ाखु फैक्ट्री के उड़ते जहर...

तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर,गुड़ाखु फैक्ट्री के उड़ते जहर से निजात दिलाने मोहल्लेवासियों ने एसडीएम से की शिकायत

435
0

जोहार छत्तीसगढ़-खरसिया।
डभरा रोड के निवासरतो ने अनुविभागीय अधिकारी से मिलकर अग्रवाल गुड़ाखु फैक्ट्री से निकलकर उडऩे वाले जहरीले तंबाखू की वजह से फैक्टी को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने ज्ञापन दिया है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि गुड़ाखू बनाने के लिए पीसे जाने वाले तम्बाकू की वजह से मोहल्ले में निवासरत लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अनुविभागीय अधिकारी खरसिया को दिए ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि हमारे निवास स्थान डभरा रोड स्टेट बैंक के पास वार्ड क्रमांक 15/16 में हमारे निवासरत मकानों के पिछे अग्रवाल गुड़ाखू फैक्ट्री संचालित है, जिसमें गुड़ाखू बनाया जाता है। गुड़ाखू, बनाने के लिये तम्बाखू को चक्की से पिसा जाता है जिससे पूरे मोहल्ले में तम्बाखू हवा में उड़ता है, जिसके कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि तम्बाखू वैसे भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जिसका प्रचार-प्रसार शासन के द्वारा किया जाता है। किंतु हमारे न चाहते हुवे भी हमें हर रोज अत्याधिक मात्रा में तम्बाखू हवा के साथ सांस लेने पर हमारे शरीर में चला जाता है। जिसके कारण हमारे परिवार के लोग और छोटे-छोटे बच्चे भी तम्बाखू का शिकार हो रहे हैं और स्वास संबंधी बीमारी से परेशान रहते है। तम्बाखू का खुले में उड़ाया जाना अत्यंत घातक है। यह बताने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह से तम्बाखू को पिसे जाने व गुड़ाखू को बनाने के लिए रिहायसी इलाके में परमिशन कैसे दी गई है। यह भी जांच का विषय है। सालों साल से यह अवैध काम निरंतर जारी है। जिससे मोहल्ले में रहने वाले एवं सड़क मार्ग से आने जाने वाले लोगों का स्वास्थ्य निरंतर खराब हो रहा है। अनुविभागीय अधिकारी को दिए आवेदन में मोहल्लेवासियों ने उक्त अवैध कारखाने को तत्काल बन्द कराये जाने का अनुरोध किया है।

मोहल्ले में कैंसर से हो चुकी है मौत

मोहल्ले वासियों ने बताया फैक्ट्री प्रबंधक से इस विषय मे कई बार निवेदन किया जा चुका है कि गुड़ाखु फैक्ट्री से निकलने वाला तंबाकू जानलेवा साबित हो रहा और कुछ लोगों की मौत भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह से हो चुकी है, और कुछ गंभीर बीमारी से जूझ रहे है, उक्त सम्बंध में कोइ ठोस उपाय करें परंतु आज तक प्रबंधक की और से सिर्फ आश्वासन ही मिला है और फैक्ट्री का मनमाना कृत्य बदस्तूर जारी है।

गुड़ाखू से कैंसर का खतरा

गुड़ाखू में तंबाकू होता है, जो मुंह, जीभ, गले, फेफड़े और पेट के कैंसर का एक प्रमुख कारण है। गुड़ाखू में मौजूद निकोटीन उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है, तम्बाकू के सेवन से होने वाले रोगों की जानकारी देने वाला पर्चा सरकार के नियमानुसार गुड़ाखू के डिब्बी पर भी छपा होता है। एक ओर तम्बाकू और गुड़ाखू के सेवन से होने वाले रोगों के सम्बंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मोहल्लेवासियों को फैक्ट्री से निकल रहे तम्बाकू को न चाहते हुए भी हर सांस के साथ अपने शरीर में ग्रहण करना पड़ रहा है, उक्त तम्बाकू से छोटे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुच रहा है, मोहल्ले के नागरिकों में श्वांस सम्बंधी बीमारियों बढ़ रही है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि खरसिया एसडीएम ने उनके आवेदन पर कार्यवाही करने का उन्हें आश्वाशन दिया है लेकिन अगर प्रशासन के द्वारा इस संबंध में ठोस कार्यवाही नहीं कि गयी तो वे एनजीटी के साथ साथ माननीय उच्च न्यायालय में भी याचिका लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here