जोहार छत्तीसगढ़-लैलूंगा।
नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखने का जिम्मा नगर पंचायत की होती है, नगर को कैसे साफ सुथरा रखा जाये, नगरवासियों को मूलभूत सुविधा किस तरह से पहुंचाया जाये। इस सभी मुददे को सही सलामत नगर वासियों को मिले इसके लिए नगर सरकार का गठन किया जाता है, हर 5 साल में चुनाव होता है। चूने हुए जनप्रतिनिधियों का जिम्मा होता है कि नगरवासियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने का, लेकिन विडंबना है कि हमारे द्वारा चूने गए जनप्रतिनिधि कुर्सी पाते ही जनता को भूल जाते हैं, और नगर का विकास नहीं अपना विकास करने मे लग जाते हैं?
आज हम बात कर रहे हैं लैलूंगा नगर पंचायत का, यात्रियों के लिए बनाए गये यात्री प्रतिक्षालय आज अपने आप में आंसू बाह रहे हैं, दुर्दशा देखकर। जी हां नगर पंचायत द्वारा रेस्ट हाऊस के पास यात्रियों के लिए एक यात्री प्रतिक्षालय बनाए गये हैं यात्री प्रतिक्षालय को देख कर ऐसा लगता है कि कई महिनों से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी झाकने नहीं गये हैं इतना गंदगी हो रखा है यात्री प्रतिक्षालय। मजेदार बात है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास से चंद दूरी पर बना यात्री प्रतिक्षालय का ये दुर्दश है तो फिर नगर के वार्डों का क्या हाल हो ये आप सोच सकते हैं?

आप चित्र में देख सकते हैं कि बस का इंतजार कर रहे यात्री जिस जगह पर बैंठे है उसके ठीक पीछे कितनी गंदगी है। बस का इंतजार कर रहे यात्री अपने नाक में रूमाल बांदकर यात्री प्रतिक्षालय में बैंठने को मजबूर हो रहे हैं, और जनता द्वारा चूने गये जन प्रतिनिधि अपने आप में मस्त है, ये है लैलूंगा का हाल।



