Home छत्तीसगढ़ फर्जी तरीके से धान खरीदी मामला सामने आने के बाद भी अधिकारियों...

फर्जी तरीके से धान खरीदी मामला सामने आने के बाद भी अधिकारियों की चुप्पी समझ से परे… कार्यवाही करने के बजाये, मामला को दबाने की कोशिश में लगे अधिकारी-कर्मचारी… कोचियाओं साथ मिली भगत कर शासन को लगाया चूना

617
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
ऐसा लगता है कि धरमजयगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना ही नहीं चाहते हैं जिधर देखों उधर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। भाजपा का सुशासन को बदनाम करने का जिम्मा धरमजगयढ़ के अधिकारियों ने उठा रखा है? धान खरीदी में किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए राज्य सरकार ने कई समिति गठन कर धान खरीदी करवाया है लेकिन इसके बाद भी धरमजयगढ़ में धान खरीदी में भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। धान की अफरा तरफरी करने वालों ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर दूसरे के खेत का पंजीयन करवाकर धान बेचने का मामला सामने आया है। दुर्गापुर धान उपार्जन केन्द्र में उदउदा निवासी महेन्द्र यादव पिता रामचरण यादव ने कई एकड़ धान का पंजीयन करवा कर धान बेचने का मामला सामने आया है। महेन्द्र यादव पिता रामचरण यादव द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर मझवारों की जमीन का फर्जी तरीके से अपने नाम पर पंजीयन करवा कर धान बेचने का खुलासा हुआ है। अब सवाल उठाता है कि क्या ऐसे मामले अधिकारी-कर्मचारियों के मिलभगत के बिना हो पाना संभव है? क्या पंजीयन करते वक्त अधिकारी-कर्मचारी बिना जांचे परखे ही पंजीयन कर दिया गया है? महेन्द्र यादव पिता रामचरण यादव के नाम पर किस आधार पर राजू पिता मोहित मझवार एवं तिलासो पति अमरसाय के खेत का पंजीयन किया गया है? ऐसे कई मामले सामने आने के बाद भी अधिकारियों द्वारा फर्जीवाड़ा का जांच नहीं करना क्षेत्रवासियों के समझ से पर हैं। फर्जी तरीके से धान बेचने के मामले की शिकायत तहसीलदार धरमजयगढ़ से लेकर कलेक्टर जनदर्शन में किया गया है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही अभी तक नहीं किया गया है जिससे नाराज शिकायतकर्ता इसकी शिकायत मुख्यमंत्री आवास बगिया में जाकर करने की बात कर रहे हैं। अब देखना है कि शिकायतकर्ता को मुख्यमंत्री आवास जाकर शिकायत करना पड़ता है या फिर धरमजयगढ़ के अधिकारी फर्जी तरीके से धान बेचकर शासन को चूना लगाने वालों पर कार्यवाही करते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here