Home छत्तीसगढ़ जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां

जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां

29
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के उपाध्यक्ष असलम खान ने अपने जन्मदिवस को यादगार और प्रेरणादायक बना दिया। आमतौर पर जन्मदिन को निजी उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन असलम खान ने इस अवसर को सेवा के उत्सव में बदलते हुए सिविल अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण कर सच्चे मानवीय मूल्यों का परिचय दिया। अस्पताल में उस समय भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब मरीजों और उनके परिजनों ने इस स्नेहपूर्ण पहल के लिए पत्रकार असलम खान को दिल से आशीर्वाद दिया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह क्षण न सिर्फ उनके लिए, बल्कि वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक बन गया। इस पुनीत कार्य में प्रेस क्लब परिवार की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण बाईन, सचिव विवेक पांडेय, उपाध्यक्ष गुरूचरण राजपूत, मीडिया प्रभारी राजू यादव सहित युवा जनसेवा संगठन के अमित आनंद एवं विकंल विश्वास की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा से जोडऩा पत्रकार असलम खान की संवेदनशील सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो निश्चित ही समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here