Home Uncategorized शासकीय कार्य में लापरवाही पटवारी नीरज कुमार कोरा निलंबित

शासकीय कार्य में लापरवाही पटवारी नीरज कुमार कोरा निलंबित

500
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से एक बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही सामने आई है, जहां कार्य में लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना के चलते हल्का नंबर 7 के पटवारी निरज कुमार कोरा को निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तहसील धरमजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामों में सर्वे कार्य के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित पटवारी को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को संतोषजनक जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी का मुख्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस कार्यवाही को प्रशासन की सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here