जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म खौफ, अपराध को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभाएगी। ए.के. सिनेमा, घरघोड़ा इस फिल्म प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने उक्त बाते फिल्म देखने के दौरान कही। बढ़ते डिजिटल अपराध सबसे बड़ी चुनौती है और आम जनमानस की जागरूकता से बढ़ते अपराधों में कमी लाई जा सकती है। यह फिल्म अपरधियों में एक खौफ पैदा करेगी और अपराधी ऐसे कृत्य करने के पहले सोचेंगे। आधुनिक दौर में बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु फिल्म सशक्त माध्यम है। निश्चित रूप से यह जनमानस को सतर्क एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने पुलिस अधीक्षक शशि मोहन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा पुलिस महकमे का यह प्रयास सार्थक होगा।



