Home छत्तीसगढ़ नगर में पानी समस्या को लेकर सोशल मीडिया में फूटा भाजपा नेताओं...

नगर में पानी समस्या को लेकर सोशल मीडिया में फूटा भाजपा नेताओं का गुस्सा, नेताओं ने याद दिलाया जूदेवा का ओ बात, पहले निवेदन उसके बाद आवेदन फिर भी बात न बने तो दे दनादन

733
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

मांडनदी में बने 13 करोड़ की राशि से जल आवर्धन योजना फेल होना और नगर वासियों को पानी की समस्या को लेकर अब नगर पंचायत अधिकारी के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि नीचेपारा में कई दिनों से पानी सप्लाई नहीं हो रहा है और नगर पंचायत अधिकारी बेपरवाह होकर बैंठे हैं ऐसे अधिकारी के लिए जूदेव जी ने एक बात कही थी कि ये प्रशासनिक आतंकवाद है तो वहीं एक सीनियर नेता ने जूदेव जी का एक स्लोग याद दिलाया कि पहले निवेदन फिर आवेदन फिर भी बात न बना तो दे दनादन। सबसे बड़ा सवाल की नगर की जल व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष के लोगों को ही सोशल मीडिया में प्रतिक्रया देना पड़ रहा है इससे तो साफ नजर आता है कि धरमजयगढ़ में प्रशासनिक आतंकवाद हावी हो रखा है। यहां कोई किसी का सुनने वाला नहीं है जिसका नतीजा है कि आज नगरवासी अपनी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। भाजपा एक सुशासन पार्टी है इनका नारा है सबका साथ सबका विश्वास लेकिन धरमजयगढ़ में सुशासन की सरकार फेल होता दिखाई दे रहा है यहां हर तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। नगर सरकार को एक साल हो गया है नगर का विकास शून्य नजर आ रहा है। सरकार काम के लिए राशि जारी कर रहे हैं लेकिन नेताओं की खींचतान में जारी राशि वापस जा रहे हैं लेकिन इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि अगले बार चुनाव में नगर की जनता के सामने कैसे जायेंगे? जनता को क्या जवाब देंगे? अब आप ही सोचिए कि धरमजयगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी कितना बेलगाम हो गये हैं कि ये जनता को मुलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। नगर की जनता पानी के लिए तरस रहे हैं और अधिकारी एसी में बैंठकर मजा ले रहे हैं। इससे तो ऐसा लगता है कि धरमजयगढ़ में सत्ता पक्ष की गुटबाजी का पूरा मजा धरमजयगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी ले रहे हैं। नगर की जल व्यवस्था के लिए सत्ता पक्ष के एक से एक धुरंधर नेता को सोशल मीडिया में आने की जरूरत क्यों पढ़ी? नेता जी सीधे आते और नगर पंचायत अधिकारी से सवाल जवाब करते और तुरंत जल व्यवस्था को दुरूस्त करने का फरमान जारी करते न कि सोशल मीडिया में प्रतिक्रया देते। यादि धरमजयगढ़ नगर कि विकास चाहिए तो धरमजयगढ़ में चल रहे भाजपा की गुटबाजी खत्म करने के लिए भाजपा संगठन को समाने आना पड़ेगा नहीं तो आने वाले चुनाव में भाजपा को नुकसान का सामना करना पड़ेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here