Home छत्तीसगढ़ अभाविप ने शासकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग को लेकर छात्रहित में...

अभाविप ने शासकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग को लेकर छात्रहित में सौंपा ज्ञापन

99
0

जोहार छत्तीसगढ़-जांजगीर।
जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर चांपा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधीश को सौंपा गया ज्ञापन। जिले में अनेक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय संचालित है। जहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, परन्तु जिले में शासकीय विश्वविद्यालय के अभाव में हजारों छात्रों की उच्च शिक्षा में बाधा बनी हुई है, अत: इस गंभीर विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर चांपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें जांजगीर-चांपा जिले भर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने समर्थन पत्र में हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया, जिसमें जिले अनेक शासकीय व अशासकीय शिक्षण संस्थानों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने इस अभियान की सराहना करते हुए अपना समर्थन दिया, जिसे अभाविप जांजगीर-चांपा द्वारा संकलित कर शासकीय विश्वविद्यालय की मांग के ज्ञापन के साथ संलग्न कर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here