जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले में हाईवा (भारी वाहनों) पर रोड परमिट और अवैध रेत, मुरुम से भरे परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावे का खेल चल रहा है या भरी लोड वाहन मालिकों को संरक्षण तो नहीं दे रहा जिम्मेदार विभाग? खासकर बेमेतरा जिले में जहां परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल ढके और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने के नाम पर सिर्फ बेमेतरा पुलिस की यातायात सुरक्षा जागरूकता को लेकर सक्रिय कार्य कर रही है वहीं जिले के खनिज विभाग व राजस्व विभाग के कारनामे अजब गजब की है जिनकी करनी और कथनी में जमीन आसमान की अंतर रहता है। मानो कमीशन दो और जहां का हो लाल मुरूम,कतरी, मिट्टी,सब खनन कर ले जाओ यह तो बेमेतरा जिले में चल तो नहीं रहे है? एक सूत्रीय कार्यक्रम के चलते जिले का लाखों की खनिज की राजस्व चोरी करवाने में पूरा सहयोग विभाग का मिल रहा सह तो नहीं,बिना संरक्षण के एक कण भी बगैर अनुमति के कोई उठाने की सोच मन में ला नहीं सकता । लेकिन दिन दहाड़े खनिज व राजस्व विभाग के आला अधिकारी के नाक के निचे बेमेतरा जिले में खुलेआम रेती, लाल मुरुम निकल रहा है। बेमेतरा से रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच आरटीओ चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 25 एम 9001 में रोकने के दौरान किसी भी प्रकार की रियाल्टी का दस्तावेज नहीं होना बताया गया आगे की कानूनी कार्यवाही करने के लिए बेमेतरा कलेक्टर से बात किया गया।



